रामगढ़: युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष कर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को आईटीआई गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिला प्रशासन रामगढ़, पीवीयूएनएल पतरातू और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, उपायुक्त ऋतुराज और पीवीयूएनएल पतरातू के महाप्रबंधक आरके निरंजन ने संयुक्त रूप से किया।

अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक प्रशिक्षण देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इससे युवा उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे, उनकी आय बढ़ेगी और जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

बताया जाता है कि प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को वेल्डिंग का 3 महीने का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीवीयूएनएल के सीएसआर के तहत इसके लिए 60 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता दी जाएगी और चयनित प्रशिक्षुओं को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी मिलेगी। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित लैब में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों की ट्रेनिंग होगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!