रांची: पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर चान्हो के चोरेया में बुधवार को अमन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी संदेश के साथ अंजुमन इस्लामिया मुस्लिम कमिटी आजाद मुहल्ला, छोटी मस्जिद चोरेया के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जुलूस के रवाना होने से पहले जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन से मिलने वाले शांति, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी एकता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद उन्होंने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चोरेया की गलियों से गुजरते हुए जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर कमिटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और जुलूस की तैयारियों में सहयोग किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था में अंजुमन इस्लामिया मुस्लिम कमिटी के सदर मो. ईसतियाक और सचिव मो. आबिद के साथ असगर अंसारी, प्रवेज अंसारी और वसीम अकरम समेत अन्य लोग सक्रिय रहे।

आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, शांति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। इसी भावना के साथ चोरेया में जुलूस का आयोजन किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!