जिन्हें जरूरत नहीं वो दे जाएं! जिन्हें जरूरत हो वो ले जाएं! 

रामगढ़: भुरकुंडा थाना चौक के निकट जरूरतमंदों की सेवा हेतु संचालित निःशुल्क पुस्तक और कपड़ा बैंक में गर्म कपड़ों का निःशुल्क वितरण शुक्रवार से शुरू किया गया। एक असहाय को गर्म वस्त्र देकर इसकी शुरुआत की गई।

अवसर पर संस्थापक सदस्य विश्वरंजन सिन्हा ने कहा कि पिछले चार वर्षों से कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को कपड़े निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सर्दियों में विशेष तौर पर गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। जिससे गरीब, लाचार और असहाय लोगों का सहयोग किया जाता है। वहीं बीते वर्ष से यहां निशुल्क पुस्तकों का भी वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें जरूरत नहीं, वो दे जाएं और जिन्हें जरूरत हो, वो ले जाएं की तर्ज पर यहां सेवाकार्य होता आ रहा है। जिसमें क्षेत्र के लोग पुराने कपड़ों और पुस्तकों से भरपूर सहयोग भी करते हैं

कपड़ा एवं पुस्तक बैंक के सफल संचालन में संरक्षक भुवनेश्वर मेहता, संस्थापक अनामिका श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य पंकज कुमार, संस्थापक सदस्य राकेश सिन्हा, संस्थापक सदस्य विश्वरंजन सिन्हा, सहित चंद्रमणि प्रसाद, शक्ति यादव, अजीत वर्मा,  सुजीत कुमार,  श्रवण कुमार, राहुल वर्मा, सतीश ठाकुर, आकाश कुमार, शुभम पासवान, राज नायक, मनोज रजक, अजीत सिन्हा सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!