बड़कागांव: विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी सोहर महतो ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार की सुबह से सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान इन्होंने विधान सभा क्षेत्र के पिपरवार कोयलांचल, बचरा, होशिर, नगरुआ, पडरिया, पाताल, बुचाडीह सहित कई स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों से संपर्क कर वोट देने की अपील की।इस दौरान वोटरों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
मौके पर अनिल महतो, महेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो, गणेश राम , मोहर महतो, प्रकाश महतो, गोवर्धन महतो, दीपक महतो, दिलेश्वर महतो, बलदेव महतो ,सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, सुगनी देवी, योगेश्वर महतो, मनोज महतो, बाबूलाल मुंडा, धनेश्वर, फूलमती देवी, कैलाश महतो, चीरता देवी, विनीता देवी, अजय कुमार, खेमलाल कुमार, सोनू यादव, राजेश राम, राजेश महतो सहित अन्य शामिल रहे।