राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का किया विरोध 

कोडरमा: चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव की ईडी द्वारा गिरफ्तारी और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी छापेमारी का इंडी गठबंधन ने विरोध जताया है। सतगांवा प्रखंड के साप्ताहिक हाट मैदान में बुधवार को गठबंधन के दलों ने सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता सीताराम राय और संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने किया।

राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव की गिरफ्तारी के विरोध में हाट बाजार से मरचोई मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। वहीं महागठबंधन ने पीएम मोदी और ईडी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया।

सभा को राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव,राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव,जिप सदस्य सह सीपीआई नेता महादेव राम,माले जिला सचिव राजेन्द्र मेहता,कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार, आप जिलाध्यक्ष दामोदर यादव, किसान समन्वय समिति के उदय द्विवेदी, सरफ़राज़ नवाज आदि ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार साजिश कर विपक्ष के नेताओं को जेल भेज रही है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व सर्वे कराया है, इंडी गठबंधन के जो नेता भाजपा प्रत्याशियों को हराते दिख रहे हैं उनपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। नहीं मानने पर ईडी से रेड कराया जा रहा है। 

मौके पर  बालगोविंद पांडेय, विजय सिंह, महेंंद्र यादव, अजीत यादव, धनंजय यादव, लालदेव प्रसाद यादव, रामबालक यादव, डॉ. सरयू प्रसाद यादव, मो. इरशाद, दिवाकर कुमार, बिक्रम कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, बिनोद यादव, शंकर यादव आदि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!