रामगढ़:  “पलाश” जेएसएलपीएस रामगढ़ द्वारा संचालित सभी संकुल संगठनो में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर किए जा रहे कार्यों की चर्चा की गई। साथ ही संकुल संगठन के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता रंगोली, रैली, मतदाता शपथ और महिला सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत कुजू पश्चिम पंचायत भवन में पुंडी आजीविका महिला संकुल संगठन के महिलाओं के द्वारा बड़ी धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सामाजिक विकास, महिला आजीविका संवर्धन के विषयों पर महिला समूह की दीदीयों ने अपनी बातें रखी। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। साथ ही महिला मतदाता जागरूकता पर स्वयं सहायता समूह की महिला ने रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता में भाग भी लिया।

मौके पर पंचायत मुखिया जय कुमार ओझा, बीपीओ भास्कर महापात्रा एवं जेडीएलपीएस कर्मचारी अनिल कुमार महतो, विकास उरांव, संकुल संगठन की पदाधिकारी शाहीन खान, संदीप केसरी, पिंकी देवी, सरोज हंसदा सहित स्वय सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

By Admin

error: Content is protected !!