हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेरा युवा भारत हज़ारीबाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत कोलंबा कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवा स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, और कॉलेज के प्राध्यापकों ने इस वर्ष के वैश्विक विषय “स्वयं और समाज के लिए योग” के तहत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माई भारत’ प्लेटफॉर्म के अनुभवी योग प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिभागियों ने ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ का पालन करते हुए विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

अवसर पर जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक समग्र मार्ग है। उन्होंने हज़ारीबाग के युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु ‘माई भारत’ और एनएसएस के इस साझा प्रयास की जमकर सराहना की। साथ ही यह भी बताया कि यह दिवस बहुत ही उत्साह के साथ सभी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्वयसेवक द्वारा मनाया जा रहा है।

वहीं कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि ‘माई भारत’ पोर्टल के साथ इस साझेदारी से छात्रों को एक बड़ा नेटवर्क मिला है। योग हमारे युवाओं में अनुशासन की भावना पैदा करता है, जो समाज सेवा के लिए बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी युवाओं ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और हज़ारीबाग के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

By Admin

error: Content is protected !!