भुरकुंडा (रामगढ़): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटेलनगर स्थित पावन क्रूस स्कूल में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणायाम से की गई। इसके उपरांत कई योगासनों का अभ्यास किया गया।
अवसर पर सिस्टर सुमित ने नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला गया। वहीं विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिनचर्या में योग अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुधीर प्रसाद, मो. कमरुद्दीन, रजनी डुंगडुंग, निर्मला, कंचन मिंज, संगीता, मनीष, आशा, ज्योति, रेशमी, सोशन लकड़ा, बासिल कुजूर, क्रिस्टीना, सेलिना खलखो, अमन कुजूर , गायत्री, करुणा कांति, अल्मा, मारिया, आरती, रेशमी, स्वाति, एंजलीना, शिल्पा सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
