रांची: बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा स्थित जागृति विद्यालय  के सभागार में रविवार को वरिष्ठ प्रशिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें झारखंड और बिहार के प्रशिक्षक के प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद उपस्थित रहे। सम्मेलन में 2023-24 के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया और केंद्र की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद साव ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय नारायण प्रसाद ने कहा कि जनता जागृति केंद्र के प्रयास से हजारों महिला और पुरुषों को रोजगार से जोड़ा गया है। गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा पाकर लोग कुटीर उद्योगों से आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्र सामाजिक दायित्वों का भलि भांति निर्वहन करता आ रहा है।

अवसर पर जागृति विद्यालय आरिद के प्रशिक्षक अमित टाना भगत ने जागृति विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय व्यवस्था पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया। वहीं रांची जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि महिला को स्वावलंबी बनाते हुए जागृति विद्यालय वर्तमान समय में झारखंड, बिहार सहित राज्यों में भी स्थापित हो रहा है।

सम्मेलन में उपाध्यक्ष गीता देवी, कोषाध्यक्ष जिवार्धन प्रसाद, महाप्रबंधक तुलसी कुशवाहा, रांची जिला प्रभारी महावीर महतो, रांची जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, कोडरमा प्रभारी द्वारिका साव सहित, मिठू महतो सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!