| नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हो रहा चहुंमुखी विकास : धर्मेंद्र तिवारी |
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी की अगुवाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन मनाया गया। अवसर पर केक काटा गया और नीतीश कुमार के लंबी उम्र की कामना की गई। अवसर पर जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने सुशासन का जो मॉडल स्थापित किया है, उसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। उन्होंने कहा कि बिहार के सबसे लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं है। यह उनके व्यक्तित्व और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का सशक्त प्रमाण हैं।
अवसर पर संजय सिंह, आशीष शीतल मुंडा, दीपांकर कर्मकार, फूलचंद पुरन, किशोर विजयवर्गीय, शुभम गुप्ता सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
