रांची: झारखंड में आदिवासी कल्याण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को राजनीतिक समर्थन देते हुए भाजपा ने बुधवार को आभार प्रस्ताव पारित किया। रांची स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति बनी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र सरकार की जनजातीय कल्याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए नेताओं ने झारखंड में आदिवासी समुदाय के हित में किए गए कार्यों के लिए केंद्र के प्रति आभार जताया। साथ ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और उसकी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

