रांची/गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रात करीब 12 बजे उनके सीने में दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर रात 02:15 बजे उन्हें मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की खबर फैलते ही मर्सी हॉस्पिटल में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य‌ कुमार सोनू के पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी थी। वे JMM वरीष्ठ नेता और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं झारखंड के राजनैतिक गलियारे में भी शोक व्याप्त है। विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने निधन पर शोक जताया है। वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM ने सात अगस्त को प्रखंड मुख्यालयों पर घोषित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।