Jharkhandi Bhasha Khatian Sangharsh Samiti meeting held in Dari

हजारीबाग: डाडी प्रखंड अंतर्गत मिश्राईन मोढ़ा पंचायत के रिकवा निवासी रामेश्वर महतो के आवास में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश महतो एवं संचालन कुलदीप महतो ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डाडी प्रखंड अंतर्गत लालमोहन बेदिया उच्च विद्यालय खपिया मैदान में आगामी दिसंबर-जनवरी माह में बदलाव संकल्प सभा सह सदस्यता सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही डाडी प्रखंड में 14 पंचायत कमेटी का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। वहीं आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावी मुद्दे पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

मौके पर मुख्य रूप से रामेश्वर महतो, रवि कुमार, तालों मरांडी, जगदीश महतो, दिलीप महतो, चरकू तुरी, वरूण कुमार, विकास महतो, सुरेश बेदिया, बासुदेव महतो, टिकेश्वर महतो, घनश्याम महतो, महेंद्र महतो, रामचंद्र महतो, जयप्रकाश पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!