अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और सचिव मनोज महतो बने

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत गरसुल्ला पंचायत सचिवालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता देवनंदन सिंह एवं संचालन ओम प्रकाश कुमार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार  सदस्य संजीव कुमार बेदिया उपस्थित थे।

बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया के द्वारा किया गया। जिसमें गरसुल्ला पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष टिकेश्वर बेदिया, गणेश महतो, देवनंदन सिंह, सचिव मनोज महतो, संयुक्त सचिव शिकासन करमाली, संगठन सचिव अशोक मेहता, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मुंडा, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश मुंडा, बालेश्वर बेदिया, योगेश बेदिया, जगदीश बेदिया, सुरेंद्र गंझू, आरती देवी, सिकंदर बेदिया, रितु सिंह, बालेश्वर बेदिया, धर्मवीर सिंह, संजय करमाली, संतु बेदिया, लाल बहादुर मांझी, बहादुर बेदिया को मनोनीत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार  सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कहा हेमंत सरकार के द्वारा आदिवासी मूल निवासी के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजना चल रही है। इसका लाभ आप लोग सभी ग्रामीण उठाएं। पूरे झारखंड में हेमंत सरकार के द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहा है।जिसके माध्यम से ग्रामीण को लाभ मिल रहा है।

वहीं मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर दिन रविवार को जीडीएम सभा भवन, बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लें।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया, मुख्य संयोजक बड़कागांव संजय कुमार सिंह, रश्मि टुडू, इंद्रदेव राम, संजय करमाली, मोहन मांझी, चतुर धन मुंडा, अनवर बेदिया, पारसनाथ सिंह, अर्जुन बेदिया, शंकर बेदिया, राजेंद्र बेदिया,अखिलेश बेदिया, आरती देवी, उर्मिला देवी, सुनैना देवी, गायत्री देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, जगमानी देवी, कन्हैया यादव, लखपति देवी, लीलावती देवी, कविता देवी, आर्मीलाल मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!