एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 7 सितंबर को 

भुरकुंडा (रामगढ़): एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देगा। इसे लेकर भुरकुंडा स्थित पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को झामुमो पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो और संचालन अनिल एक्का ने किया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधन बिल के विरोध में आहूत धरना प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ प्रखंड के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। 

प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार खान-खनिज (विकास एवं विनियम) संशोधन कानून लाकर झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदाओं की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। वहीं उन्होंने बड़ी संख्या में शामिल होकर धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य झरी मुंडा, पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, कयूम अंसारी, रामबिलास करमाली, संतोष मांझी, जयलाल सिंह, सूरज हेंब्रम, मन्नाराम मांझी, सूरज मांझी, मिंटू मुंडा, अभिजीत सोरेन, आजाद राम, बंटी कुमार, कृष्णा मुर्मू, अजय,शुभम कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

By Admin