रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा छापर पंचायत सह बुढ़मू प्रखंड कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान सह आमसभा बिंजा गांव के भवानी टोला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं संचालन विनोद मांझी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, विशिष्ट अतिथि डॉ. हेमलाल मेहता उपस्थित थे। सर्वप्रथम ग्रामीणों के द्वारा अतिथियों का स्वागत संथाल रीति-रिवाज मांदर, ढ़ोल नगाड़ों एवं संथाली नृत्य संगीत के द्वारा किया गया।

अवसर पर रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब गुरबों की पार्टी है। झामुमो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जमीनी स्तर पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है। इस दौरान करीब 350 लोगों ने पार्टी की प्रति आस्था और विश्वास रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं आम सभा के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में प्राइवेट कंपनी रूंगटा को कोयला खनन करने के लिए कभी भी गांव में घुसने नहीं देने का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य रूप से मुर्सिंगलाल मांझी, दुर्गा हांसदा, छटू मांझी, श्रीराम मांझी, विनोद मांझी, रमेश टुडू, मनु टुडू, राजा मांझी, संदीप टुडू, सुकराम टुडू, महेन्द्र हांसदा, आनंद टुडू, महादेव टुडू, राजू मुर्मू, प्रदीप मांझी, खुशबू देवी, रुसुमुनी देवी, ललिता हांसदा, सुनीता देवी, देवन्ती देवी, सरिता देवी, कुंती देवी, मुन्नी देवी, सोमरी देवी, बसंती देवी, चांदमुन्नी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!