भुरकुंडा (रामगढ़): शहीद सोबरन सोरेन शहादत दिवस कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता नेमरा के लुकैयाटांड़ गए। मतकमा चौक से प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो की अगुवाई में झंडा-बैनर से लैस बस, ट्रेकर सहित अन्य वाहनों पर सैकड़ों महिला-पुरूष कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मतकमा चौक पर कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। इस दौरान उन्होंने ‘शहीद सोबरन सोरेन अमर रहे’ और ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद’ ने नारे भी लगाए।
बताते चलें कि लुकैयाटांड़ में शुक्रवार को शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में रामदास बेदिया जयलाल सिंह, सूरज हेंब्रम, रोहित मुंडा, मनाराम मांझी, सुरेंद्र सोरेन, शुभम कुमार, मिंटू मुंडा, महावीर सिंह, ललकु बेदिया, कार्तिक मुंडा, बंटी कुमार, आजाद राय, सुनील बेदिया, नंदकिशोर बेदिया, कृष्ण मुर्मू, विजय मांझी, शंभू लाल मांझी, अलका देवी, शांति देवी, बिंदु देवी, ललिता कुमारी, संगीता देवी, राधा कुमारी, मीना देवी सहित अन्य शामिल रहे।

