अनगड़ा/रांंची: हुंडरुफॉल परिसर मे नवनिर्मित श्री श्री शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा शिवलिंग स्थापना महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए दो किलोमीटर बुटगोड़ा नदी तक पहुंची। जहां वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जल लेकर श्रद्धालु वापस शिव मंदिर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के उपरांत मंडप पूजन सहित अन्य अनुष्ठान हुए। वही भंडारा का भी आयोजन किया गया।

कलशयात्रा में अभिषेक वस्त्रालय के संचालक सागर साहू, पूर्व ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, झारखंड पर्यटन सुरक्षा सिमिति अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, कूच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, झरिया बेदिया, सच्चिदा मोहन कुम्हार, राजेश महतो, मनोज बेदिया, मेघनाथ बेदिया, विकास हजाम, लगनू बेदिया, कुईला बेदिया, विक्की बेदिया, संगीता देवी, सावित्री देवी, लालसा देवी, शिवशंकर बेदिया, अजय बेदिया, मनेश्वर बेदिया, चन्द्र उदय बेदिया, पवन भोगता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!