Kharwar Bhogta Samaj Vikas Sangh Central Committee held a meetingKharwar Bhogta Samaj Vikas Sangh Central Committee held a meeting

रांची: खरवार भोगता समाज विकास संघ केंद्रीय समिति की बैठक रांची मोरहाबादी स्थित नीलांबर पीतांबर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू तथा संचालन केंद्रीय सचिव जगरनाथ भोगता ने किया।

बैठक में आगामी 15 दिसम्बर को लातेहार में आहूत स्व. रामदेव गंझू की पुण्यतिथि की तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही इसके लिए सभी जिला को जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं कार्यक्रम में सभी जिलों से भारी संख्या में शामिल होने का आव्हान किया गया।

बैठक में केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझू, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझू, अदालत देशवाली,विश्वनाथ गंझू,केंद्रीय युवा संघ अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता, प्रयाग गंझू, मनमोहन गंझू,रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता, लातेहार जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गंझू, बोकारो जिला अध्यक्ष सोहन गंझू, भोला भोगता, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजय गंझू, बासदेव गंझू, नरेश गंझू, संजय गंझू, सत्यनारायण गंझू, प्रकाश गंझू, दीपू भोगता, रामधारी गंझू, दिलीप गंझू, सोमनाथ गंझू, सुखदेव गंझू, राजेंद्र भोगता, राम कुमार गंझू सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!