देशी पिस्टल और तीन गोली सहित लूटी गई मोटरसाइकिल, 15 कंबल बरामद और मोबाईल बरामद
खूंटी: मुरहू थाना पुलिस को बीते आठ दिसंबर को हुए लूटकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अभियान चलाकर अभियुक्त सहदेव कंडीर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मैगजीन सहित 9एमएम देशी पिस्टल और तीन गोलियां बरामद हुई हैं। उसके स्वीकारोक्ति बयान पर उसके दो साथियों सुदर्शन सोय उर्फ सोमा सोय और अमित कंडीर को भी पकड़ा गया है।
अभियुक्तों की निशानदेही पर मुरहू थाना में दर्ज कांड संख्या 85/22 दिनांक 8/12/2022 में लूटी गई मोटरसाइकिल, 15 कंबल और दो मोबाईल बरामद किया गया है। तीनों अभियुक्तो मुरहू थानाक्षेत्र के रहनेवाले हैं। बताया जाता है कि सहदेव कंडीर का आपराधिक इतिहास रहा है। असपर मुरहू थाना में विभिन्न कांडों के तहत कई मामले दर्ज है।
छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी अमित कुमार सहित मुरहू थाना के पुअनि चूड़ामणि टुडू, पुअनि लक्ष्मण चौधरी, पुअनि बलराम कुमार सिंह, पुअनि सुशांत सुंडी सदलबल शामिल थे।
यह भी पढ़ें- गंजेपन की समस्या से हैं परेशान! आजमाएं ये उपाय

