लातेहार : उपायुक्त लातेहार भोर सिंह यादव ने नवसृजित सरयू प्रखंड के प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सरयू सलखू हेमब्रम से प्रखंड में विकास योजनाओं के क्रियान्यवन की प्रगति के बारे जानकारी लिया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उपायुक्त ने सरयू प्रखंड के चोरहा पंचायत अंतर्गत अलगडीहा गांव में क़ृषि विभाग की भूमि का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरयू को निर्देश दिया कि प्रखंड अंतर्गत सरकारी भूमि की सूची तैयार करें ताकि सरकारी भवनों के निर्माण एवं अन्य योजनाओं के लिए भूमि सरलता से उपलब्ध हो सके।इसके उपरांत उपायुक्त ने चौपट नाला का निरीक्षण भी किया।
वहीं उपायुक्त ने गारु प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी गारू से योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति के बारे जानकारी लेते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गारू, प्रताप टोप्पो, अंचल अधिकारी गारू शम्भू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।