उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी स्थित महात्मा गांधी फुटबॉल स्टेडियम  में रविवार को संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज बेसरा और संचालन केंद्रीय सचिव सीताराम किस्कू ने किया।बैठक में आगामी 4 और 5 नवंबर को मधुबन, पीरटांड़ (गिरिडीह) में होने वाले मारांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन पर चर्चा हुई। सम्मेलन में कर्णपुरा परगना से हजारों लोगों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि मारांग बुरु आदिवासी समाज का अत्यंत पवित्र स्थल है, जो धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अस्तित्व का प्रतीक है। जाहेर थान और माराङ बुरु की विरासत की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। बताया गया कि महासम्मेलन में झारखंड के अलावा असम, ओडिशा, बिहार, बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम और नेपाल, भूटान, बांग्लादेश से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह मारांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा हजारीबाग जिलाध्यक्ष सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, सीताराम किस्कू, संजीव सोरेन, महादेव हंसदा, सन्नी सोरेन, जतरू बेसरा, पुरन मांझी, अजय बेसरा, सुखलाल मांझी, उदन सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, जगदीश मांझी, बिनोद बेसरा, सुखराम बेसरा सहित अन्य मौजूद थे।