मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): चिरिया गांव में आदिवासी हो समुदाय के लोगो द्वारा मागे परब शुक्रवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। दियुरियो ने सरना स्थल में माथा टेक क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और नकरतमक शक्तियों को भगाने के लिए परंपरा के अनुसार मुर्गा की बली दी  गई।

अवसर पर मुंडा घर के परिसर में बना अखारा में महिलाओं और पुरशो ने मंदर के थाप पर पारंपरिक वेश भूषा से लेश लोकगीतों पर जम कर संयुक्त नृत्य किया और एक दूसरे को मागे परब की बधाई दी।

मौके पर आदिवासी कल्याण केन्द्र चिड़िया अध्यक्ष शिव नारायण बोदरा, मुंडा विजय लगुरी, मसीह बोदरा, सोनू लगुरी, आलोक लागूरि , मानसिंह बानसिंह, अमर सिंह सिद्धू, विक्रम लगुरी, अशोक हेमब्रॉम और पड़ोसी गांव के आदिवासी हो समुदाय के लोग मौजूद रहे।।

By Admin

error: Content is protected !!