रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत कुरसे पंचायत के कुशियारा में सोमवार को मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। रविवार की रात तकरीबन 150 भोक्ता और सोक्ताईन मंडा पूजा में शामिल हुए। भक्तगणों ने लोटन सेवा कर मंडा पूजास्थल की परिक्रमा कर भगवान शिव और पार्वती की अराधना की। अवसर पर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निर्मला देवी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम और मुखिया संदीप उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मेले में बंगाल से आए छऊ कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं डीजे की धुन पर युवक-युवती देर रात तक झूमते रहे। सोमवार की अहले सुबह भक्तों ने अंगारों पर चलकर और बनस झूले पर झूलकर अपनी कठोर आस्था का परिचय दिया। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-शांतिऔर समृद्धि की कामना की।

पूजा को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति अध्यक्ष राम श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, संजय ठाकुर, सुनील सिंह, करण कुमार, उप सचिव विकाश उरांव, बिरजू मुंडा,मिथलेश, दीपक महतो, अनु सिंह, संरक्षक मोहित महतो केतर  महतो, अजीत महतो, हरखनाथ महतो सहित अन्य ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!