रामगढ़: विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी की बैठक सोमवार को कुरसे गांव में जयदेव सिंह की अध्यक्षता और मिहिलाल बेदिया के संचालन में हुई। जिसमें विगत 26 फरवरी को सीसीएल प्रबंधन और समिति के बीच हुई वार्ता की समीक्षा की गई। साथ ही समिति की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान कहा गया कि प्रबंधन ने बलकुदरा खुली खदान में काम कर रही कंपनी में प्रभावित राजस्व ग्राम के 20 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन प्रबंधन अपने वादे को अबतक पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही प्रबंधन ने विभिन्न मांगों को लेकर अप्रैल माह में समिति के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया था। जिसे अबतक पूरा नहीं किया गया। बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि सभी मांगों को लेकर आगामी 26 जून को सीसीएल की बलकुदरा खुली खदान में कोयले का संप्रेषण ठप कराया जाएगा।

समिति की 12 सूत्री मांगों में प्रभावित राजस्व गांव के 20 लोगों को रोजाना सुनिश्चित करने , भुरकुंडा में खुल रहे लोकल सेल में राजस्व ग्राम के बेरोजगार रेयतों को न्यायोचित भागीदारी सुनिश्चित कर लोकल से अविलंब खोलने, लोकल सेल में पेलोडर की बजाय मैनुअल लोडिंग की व्यवस्था करने सहित सीसीएल प्रबंधन को पूर्व में दी गई मांगे शामिल हैं।

बैठक में मुख्य रूप से रामदास बेदिया, धनेश्वर यादव, मनोज मांझी, अनिल सोनी, टिंकू प्रजापति, अजय तुरी, बुलंद बेदिया, विनोद मुंडा, योगेंद्र मुंडा, अजय बेदिया, सुरेंद्र तुरी, बिनोद प्रजापति, सन्नी बेदिया, सोमर यादव, गणेश तुरी, मनु करमाली, सुनील यादव, पंकज सिंह, सुनील तुरी, संजय बेदिया,अर्जुन तुरी, विक्की प्रजापति, कैलाश बेदिया, दीपक तुरी सहित कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!