रांची : मांडर थाना क्षेत्र स्थित ब्रांबे-मलटूटी पुल के नीचे व्यक्ति का शव पाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। व्यक्ति के गले पर  पर धारदार हथियार से वार किया गया है। शरीर पर भी जख्मों के निशान पाए गये हैं। मामले की सूचना पर पहुंची मांडर पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस मृृृत की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

By Admin

error: Content is protected !!