रांची : लगभग सात साल से जेल में बंद सूबे पूर्व मंत्री और बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र साव को हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने योगेंद्र साव को जमानत दे दी है। बताया जाता कि चिरुडीह से जुड़े एक मामले में उन्हें जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को कागजी प्रक्रिया जारी रही। योगेंद्र साव के आज सुबह 10:30 पर होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से रिहा होने की बात चर्चा में थी। लेकिन किसी कारण से आज रिहाई नहीं सकी है। बताते चलें कि वर्तमान में योगेंद्र साव की बेटी अंबा प्रसाद बड़कागांव विधायक हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!