भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा अंबेडकर स्थल परिसर में शनिवार को एसटी एससी ओबीसी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रेम कुमार पासवान और संचालन उमेश बेदिया ने किया। बैठक में काउंसिल को मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठन के विस्तार और समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में कहा गया कि शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करना तथा जरूरत के समय उनकी हरसंभव मदद करना काउंसिल के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी तरीके से लोगों की समस्याओं को उठाया और उनका समाधान कराया जा सकेगा। वहीं काउंसिल की गतिविधियों को पंचायत स्तर पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
मौके पर आजाद भुइयां, बालेश्वर राम, राजन राम, अरुण कुमार पासवान, जगरनाथ पासवान, सुरेश पासवान, महादेव महली, राजेंद्र करमाली, रामचंद्र राम, प्रतिमा देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, लखन मुंडा, रविंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
