उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव गोपाल यादव जी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव प्राचार्य माहे आलम अंसारी उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव केजरीवाल अतिरिक्त अन्य शिक्षक गण ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अवसर पर सचिव गोपाल यादव ने कहा कि शिक्षक हमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन जीने के अच्छे संस्कार भी सिखाते हैं।यह विशेष दिन हमें अपने सभी गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना सिखाता है।
शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन 10वीं क्लास के बच्चों के नेतृत्व में किया गया। जिसमें हेड गर्ल आराध्या कुमारी और हेड बॉय सईद अजमल ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। मंच का संचालन वर्षा एवं अंकित क के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 और 7 की छात्राओं एक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मौके पर शिक्षक सीमा श्रीवास्तव ,सरिता गयासेन, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी,रितु कुमारी,फूलमुनि मुर्मू,शालिनी सिंह, शगुफ्ता, प्रियंका सिंह, शिव शाह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता इत्यादि शामिल थे।
