सुने जनता की समस्याएं, निदान कराने की करें पहल: धर्मेंद्र तिवारी
रांंची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के डोरंडा स्थित कार्यालय में रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 200 से अधिक महिलाओं और नये सदस्यों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक लोग शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष धमेंन्द्र तिवारी ने सभी सम्मानित नये सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। कहा कि आगे आये और लीडर बनें। अपने अपने क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क करें और समस्याओं को चिन्हित कर उसका निदान समाधान हेतु सम्मिलित प्रयास करें। सामाजिक बदलाव के भागीदार बनें और अपनी अलग पहचान बनाएं।
वहीं केन्द्रीय उपध्यक्ष पंचानन सिंह जी ने लोगों को बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक सरयू राय ने भ्रष्टाचार से कभी समझौता नही किया। लोगों के हक और अधिकार के लिए हमेशा बिगुल फूंकते आये हैं। उन्होने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उदेश्यों को विस्तारपूर्वक बताया और नये सदस्यों को बधाई दिया।
अवसर पर केन्द्रीय महासचिव निशि पण्डेय ने नये सदस्यों को स्वगत करते हुए उनका स्वागत किया। कहा कि राज्य में संसाधनों को दोहन और आम लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। ऐसे में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के हरेक कार्यकर्ता को आवाज उठाने और सरयू राय बनने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय महासचिव श्री आशीष शीतल मुण्डा जी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक चौबे ने किया। मौके पर केंंद्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पण्डेय, केंंद्रीय सचिव सौमेन दत्ता सहित सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मीर अशरार ‘संजू‘, वक्तावर खान, मो. नियामतुल्ला खान ‘सज्जाद‘, मो. फिरोज खान, संतोष सोनी, अनिता शर्मा, भवानी मिश्रा, उषा सिंह, मंटू सिंह, रीना शर्मा, मो. अमन, सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रंजिता कुमारी, नेपाल सिंह मुण्डा, मुस्ताक अहमद, साहिद अकतर, शम्स तबरेज, सद्दाम हुसैन, शहरूख हुसैन, आरिज जमाली, मो. रब्बानी, मो. मेहताब, मो. इंम्तियाज, मो. मंजर, मो. मोजाहिद, मो. महमूद सहित अन्य शामिल रहे।