CPI Maoist Naxalite carrying reward of Rs 5 lakh arrested in Latehar

लातेहार: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली प्रदीप सिंह चेरो को गिरफ्तार किया है। प्रदीप सिंह चेरो संगठन का सबजोनल कमांडर बताया जाता है। 

गिरफ्तारी के संबंध में बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर प्रदीप सिंह अपने परिजनों से मिलने अपने गांव आ रहा है और  बरियातू जागीर के पास के जगलों में छुपा हुआ है।

इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने ग्राम बरियातू जागीर के समीप के जंगलो में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा,  जिसे छापामारी दल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा लिए गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रदीप सिंह चेरो निवासी बरियातू जागीर, थाना लातेहार के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें – डीसी के निर्देश पर रामगढ़ उपकारा का किया गया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पांच लाख का इनामी है और इसके विरुद्ध लातेहार सहित आसपास के जिलों में कई मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। 

By Admin

error: Content is protected !!