रामगढ़: रांंची के मोरहाबादी में आगामी 25 फरवरी को घोषित कुरमी-कुड़मी हुंकार महारैली को लेकर कटिया पंचायत में कुरमी समाज के लोगों ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन दिनेश कुमार महतो ने किया। 

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार शामिल रहे। इस दौरान शीतल ओहदार ने कहा कि 1950 ईस्वी से पहले कुरमी-कुड़मी जाति अनुसूची जनजाति के सूची मे सूचीबद्ध थी। जिसे बिना किसी कारण षडयंत्र के तहत सूची से बाहर कर दिया गया। तब से आजतक समाज के लोग केंंद्र और राज्य सरकार से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। मुद्दे पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के उदासीनता रवैये के कारण 25 फरवरी को को रांची के मोरहाबादी मैदान मे हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है। वहीं मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि पतरातू प्रखंड से हजारों की संख्या में समाज के लोग हुंकार महारैली में शामिल होंगे।

बैठक मे शंकर महतो, बालदेव महतो, गोविन्द महतो, सुरज महतो, जगन महतो, इंद्रनाथ महतो, तिलक महतो, पंकज कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार बबलू महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!