लोगों ने कहा – श्रद्धालुओं को होती है असुविधा, हर हाल में होगा शेड निर्माण

रामगढ़: भुरकुंडा थाना चौक स्थित काली मंदिर प्रांगण में सोमवार को काली मंदिर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भुरकुंडा पंचायत के  मुखिया अजय पासवान और संचालन प्रभाष दास और कामेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप किया।

बैठक में काली मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण को लेकर चर्चा किया गया। कमेटी के लोगो ने बताया कि विधायक अंबा प्रसाद के मद से शेड निर्माण के फंड पास हो गया है। जबकि, कुछ लोगों ने अड़चन डालकर फंड को रुकवा दिया है। जिसे लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है।

बैठक में लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे रामगढ़ जिले में इतना भव्य और विशाल काली मंदिर कही भी नही है। यहां शेढ की बहुत जरुरी। यहां वर्ष भर पूजा पाठ, भंडारा और वैवाहिक कार्यक्रम भी होते है। लेकिन शेड नही होने के कारण लोगो को धूप और बरसात में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि शेड निर्माण के लिए विधायक फंड दे या रोक दे, काली माता के दरबार में शेड हर हाल में बनकर रहेगा। 

बैठक में आजाद भुइया, किशुन नायक, मनोज करमाली, राजेश सिन्हा, शशि सिंह, राजेश मिश्रा, लखन पासवान, राज करमाली, पंकज कुमार, भुनेश्वर मेहता, गुड्डू पांडेय, संतोष तूरी, चंदन साव, अनिल पासवान, शंभू दुबे, सागर कुमार, रामश्रीष्ठ, यशवंत शर्मा, राजीव रंजन, विनोद साव, सिकू कुमार, बिरेंद्र कुमार केशरी, सुबोध सिन्हा, यदुनाथ प्रसाद, मनोज रजक, अशोक राय, राजेंद्र करमाली,
रेणुका देवी, यशोदा देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, जयंती देवी, शांति देवी, रामप्यारी देवी, रामकली देवी, सुनीता देवी, हेमा देवी, कमला देवी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!