रांची: मांडर प्रखंड के मुड़मा में रांची ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कमेटी के लोगों ने इंडिंया गठबंधन के प्रति रोष प्रकट करते हुए लोक सभा चुनाव में अनदेखी किए जाने की बात कही गई।
वहीं बैठक में रांची जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिसमें ओरमांझी के मुबारक अंसारी, अनगड़ा के रबबानी अंसारी, कांके के मजहरुल हक, बुढ़मू गुलशाद अंसारी, रातू के आजाद अंसारी, मांडर के असलम अंसारी, चान्हो के लतीफ अंसारी, इटकी इमरान अंसारी, खलारी के मजीद अंसारी, नगरी के मोहम्मद सनाउल्लाह, तमाड़ के शमशाद अंसारी, सिल्ली के कलाम अंसारी, राहे के निसार अंसारी, खिजरी के वकील अंसारी, नगड़ी के मंजूर अंसारी को जिलाध्यक्ष शमीम अख़्तर आजाद ने प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि दो दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी का गठंन कर ब्योरा जिला को समर्पित करे।
अवसर पर रांची जिला उपाध्यक्ष डॉ. जुल्फिकार अली, जिला सचिव कयूम अंसारी ,एनुअल अंसारी, शमीम अंसारी उमेदंडा, शमीम अंसारी खलारी, महफूज अंसारी ,जब्बार अंसारी, मुस्लिम अंसारी,अब्दुल हाफिज ,तनवीर अहमद ,नईम अंसारी,गफार अंसारी, मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।