बच्चों ने विशेष पैटर्न में कागज फोल्ड कर बनाई आकृतियां
रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छठी कक्षा के बच्चों के बीच ओरिगामी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विशेष पैटर्न में कागज को फोल्ड कर पशु-पक्षी सहित कई आकृतियां बनाई। अवसर पर.विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने विद्यालय के बच्चों की प्रशंसा कर उनकी हौसला अफजाई की। बताते चले कि ओरिगामी कला में पेपर को कई डिजाइनों में फोल्ड किया जाता है, जिससे एक आकृति बनती है। ‘ओरिगामी’ शब्द जापान में पुराने दस्तावेज़ों की एक विशिष्ट शैली को भी संदर्भित करता है।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यस रदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी सहित अन्य उपस्थित थे।