बोकारो: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना गोमिया प्रखंड की बैठक ललपनिया कोदवा टांड पंचायत सचिवालय में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया बब्लू हेम्ब्रोम एवं संचालन श्यामदेव सोरेन ने किया।
बैठक में मांझी परगना के बुद्धिजीवियों ने कहा कि हमारे समाज के संथाल आदिवासियों के साथ बहुत अत्याचार शोषण हो रहा है। हमें सरकारी योजनाओं से भी वंचित कर दिया जाता है। अब संथाल समाज के माध्यम से सरकार तक अपनी विकास का बात रखेगें। पीड़ित शोषित लोग आज भी सरकार की योजनाओं का लाभ नही लें पा रहे है। संथाल समाज रूढ़ीवादी मांझी परगना व्यवस्था से चलता है। लेकिन केन्द्रीय भाजपा सरकार आदिवासी विलुप्त करने वाले कानून ला रही है। जिसे संथाल आदिवासियों के लिए सामान नागरिक संहिता (UCC) बिल्कुल मंजूर नही करेगें। बैठक में आगे गोमिया प्रखंड में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना को विस्तार करने पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सियारी मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य शिवलाल हेम्ब्रोम, उपमुखिया बाबुचांद मांझी, रामचन्द्र हांसदा, मितोन सोरेन, फुलचांद हेम्ब्रोम, वीर सिंह बेसरा, राम कुमार मुर्मू, सुरेश मुर्मू, लालजी मांझी, राम देव हेम्ब्रोम, नरेश हेम्ब्रोम, देव लाल मांझी, सूरज हेम्ब्रोम, प्रकाश हेम्ब्रोम, दुर्गा हेम्ब्रोम, सुख लाल टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।
