भारतीय कृषि जैव प्रौधोगिकी संस्था की संगोष्ठी में हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा
रांंची: भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान(ICAR-IIAB), नामकुम में शनिवार को कृषि संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और रांंची सांसद सजय सेठ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि के क्षेत्र संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्यों और किसान हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। वहीं कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की ‘जनजातीय उपयोजना’के तहत उन्नत बीज, मवेशियों का चारा, वर्मीकम्पोस्ट, माइक्रोबियल इनोकुलेंट्स, मुर्गीपालन, सुअर और मछली के लिए चारा आदि का वितरण भी किया गया।
अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों का योगदान अहम है। कृषि के क्षेत्र में भारत सिर्फ आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य देशों को कई प्रकार के खाद्यान्न भी निर्यात करता है। आधुनिक तकनीक का उपयोग और अनुसंधान से किसानों की आजीविका और उपज बढ़ाने की दिशा में कारगर प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मीरा मुंडा, डॉ.संजय रक्षित, डॉ. विजयपाल, डॉ. किशोर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मुखिया पुष्पा तिर्की, प्रमोद सिंह, अशोक मुंडा, बिरसा पाहन, रितेश उरांव, राजेंद्र मुंडा, अशोक नायक, उमा राय, तुलसी गोप सहित कई मौजूद रहे।