रामगढ़: बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय में विधायक कार्यालय का शुक्रवार को विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व रोशनलाल चौधरी के आगमन पर भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने रोशनलाल चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया।
अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि कार्यालय में जनता जो भी शिकायत और समस्याएं लेकर पहुंचे उनका तत्परता से समाधान किया जाए। क्षेत्र के लोगों को उनका अधिकार मिले यह सुनिश्चित किया जाए। सभी के साथ और सहयोग से आम जन का काम हो इस दिशा में साकारात्मक प्रयास की जरूरत है।
मौके पर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, योगेश दांगी, विजय साहू, दिनेश प्रसाद, सागर दांगी, किशोर कुमार महतो, गंगाधर महतो, डब्लू पांडे, राकेश चौधरी, राकेश सिन्हा, ब्रजेश सिंह, विश्वरंजन सिन्हा, अजय रवि, संतोष शर्मा, रामेश्वर महतो, पंकज कुमार सिंह, राजेंद्र ठाकुर, एनुल खान, धर्मेंद्र कुमार सिंह,रंजन कुमार भगत, विकास गुप्ता, मानसिंह, अमरेश कुमार, संजोत दास, राकेश विश्वकर्मा, मनोज राम, राजेश पटेल, धीरज चौधरी, गुड्डू सिंह, सोनू कुमार सिंह, अंकित सिंह, निखिल सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र मुंडा, अनिल पाठक, अमित कुमार, फुलेश्वर महतो, दीपू कुमार, सरिता देवी सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।