रांंची: मांडर प्रखंड के कंजिया पंचायत के सभागार में बुधवार को विधायक शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कई पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न जन समस्याओं और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत के लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ने लाभ दिलाने पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम सभी यह सुनिश्चित करें कि योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ जरूरत मिलें। राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उसकी जानकारी आम लोगों को जरूर मिले। 

मौके प्रखंड प्रमुख अमानत अंसारी, कांग्रेस पार्टी के मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधायक प्रतिनिधि आबिद अंसारी, नसीम अंसारी, रशीद खान, सरोफिना मिंज, अनूप राम सहित कई मुखिया पंसस और वार्ड  सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!