Monsoon session of Jharkhand Legislative Assembly beginsMonsoon session of Jharkhand Legislative Assembly begins

रांची: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को आरभ हो गया। सत्र से शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। मॉनसून सत्र के पहल दिन सदन में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की। बजट सत्र से मानसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें भी सदन में शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गयी।

इस दौरान झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमान चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में बलिदान हुए पांच जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गये लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों के प्रति  संवेदना जतायी गयी।

सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके उपरांत स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

वहीं मॉनसून सत्र के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन के बाहर राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। हाथ में तख्ती थामे विधायकों ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार पर जमकर नारेबाजी की।

By Admin

error: Content is protected !!