बड़कागांव: भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों के 27 गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंनेबीजेपी के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देने का अपील की। मनीष जायसवाल ने की दौरे की शुरुआत बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित एक शोकाकुल परिवार स्व.मुकेश भुइयां के परिजनों से मिलकर और उनका हिम्मत बढ़ाकर किया। तत्पश्चात बड़कागांव पूर्वी पंचायत स्थित बड़कागांव चौक, गुरुचट्टी, जीडीएम चौक, सांढ पंचायत के होरम मोड़, चंदौल पंचायत के चंदौल, कुंदौल, महुगाई खुर्द, अंबाजीत, बादम पंचायत के बादम बस स्टैंड चौक, मस्जिद चौक, काली मंदिर चौक, दुर्गा मंदिर चौक, कोयरी मोहल्ला, ग्राम पंचायत हरली, नयाटांड पंचायत के विश्रामपुर, नयाटांड़, चोपदर बलिया पंचायत स्थित गोसाई बलिया, खराटी, गरसुल्ला पंचायत स्थित लुरूंगा, चानो, ग्राम पंचायत पोटंगा स्थित जरजरा और ग्राम पंचायत उरीमारी में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान मनीष जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से गाजे- बाजे और फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के क्रम में मनीष जायसवाल गली-गली में पदयात्रा करते हुए लोगों का अभिवादन करते नजर आए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की मोदी सरकार ने जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ देश के विकास और समृद्धि में अग्रणी भूमिका निभाई है। भविष्य के बड़े कार्यों के लिए और अपने अरमानों की पूर्ति के लिए एक बार फिर भाजपा का साथ दें और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की मैं हजारीबाग का बेटा हूं। आपके बीच पला-बढ़ा हूं, आपके सुख- दुःख में साथ रहा हूं, मौका देकर सांसद बनाएं, मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके उम्मीदों पर खरा उतरूंगा ।
मौके पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, मूलचंद साहू, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मुकुटधारी महतो, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित, जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, रामचंद्र महतो, बड़कागांव पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, बेचन साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्रभूषण, मनीष पांडेय, शिवशंकर मेहता, उदय मेहता, पुस्कर अग्रवाल, सनित महतो, किशोर राणा, अशोक साव महेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, हरली मुखिया बबिता देवी, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, तिलेश्वर राणा, दिनेश कुमार, खिरोधर महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, भागीरथ ठाकुर, ज्ञानेश्वर शर्मा, बड़कागांव पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साहू, भूपाल स्वर्णकार, श्रीकांत निराला, पूर्व मुखिया अशोक महतो, मुखिया पारस महतो, सुमन गिरी, रंजन चौधरी सहित एनडीए समर्थक मौजूद रहे। ।