सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ता है आपसी मेलजोल: पंकज महतो
बड़कागांव : गोंदलपुरा पंचायत के नव युवा सरस्वती पूजा समिति चपरी के द्वारा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने फीता काटकर किया।
मौके पर किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में ग्रामीणों को एकत्रित होकर मिलने जुलने का मौका मिलता है। आप सभी कार्यक्रम का आनंद लें।
वहीं कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से एक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर मुख्य रूप से संघ अध्यक्ष बसंत कुमार, सचिव विजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, रामकुमार प्रजापति, गजानंद मंडल, विनोद कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।