पांच दिनों तक जारी रहेगा शह और मात का रोमांचक खेल, 307 खिलाड़ी ले रहे भाग

 चेस बेहरीन माइंड गेम, हार-जीत दोनों से मिलती है सीख : मनीष जायसवाल

हजारीबाग: जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बुधवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, हजारीबाग पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर ( डीआईजी पीटीसी ) संजय कुमार सिंह, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे सहित विशिष्ट अतिथियों में पर्यावरणविद्ध सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आईएम सुब्राजित साहा, चीफ आर्बेटर विशाल मिंज, टूर्नामेंट के डॉयरेक्टर करण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।  सामूहिक रूप से दीप उज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत् शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया और संचालन संघ के सचिव मनमीत अकेला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों स्वागत शतरंज प्रतियोगिता के डायरेक्टर सह संघ के उपाध्यक्ष करण जायसवाल एवं संघ के उपाध्यक्ष अनूप भाई वर्मा के द्वारा अंग- वस्त्र स्मृति- चिन्ह एवं पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शतरंज एक माइंड गेम है जिसमें कोई उम्र का कोई सीमा नहीं होता। 6 साल के बच्चे के साथ 75 साल का बुजुर्ग भी खेल सकते है। यह एक ऐसा खेल है जो सभी को सम्मान देता है। शतरंज खेल में जीत और हार दोनों में सिख मिलती है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते संजय कुमार सिंह डीआईजी पीसीसी ने कहा कि शतरंज खेलने से लोगों का दिमागी विकास में वृद्धि होती है और लोगों में आत्मविश्वास बढ़ता है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के मनोज रतन चौथ ने कहा है कि इस तरह शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने से हजारीबाग का मान-सम्मान बड़ा है और जिला में शतरंज खेलने वालों की संख्या तेजी से वृद्धि हुई है।

आयोजन को लेकर संघ के पदाधिकारी ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 300 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं, देश के 14 राज्यों से खिलाड़ी आए हैं। जिसमें एक खिलाड़ी इंग्लैंड से भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। जबकि दो दिव्यांग खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

बताया जाता है कि प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि चार लाख सोलह हज़ार (4,16,000) है। प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय 30 हजार रुपया निर्धारित किया गया है। वहीं झारखंड के खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस एक हजार और दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के लिए 1500 रुपया निर्धारित है।

प्रतियोगिता में आर्बिटर के रूप में विशाल मिंज, अनीश अंसारी, अमित टेंभूरेन, अभिषेक, विक्रम, विकास, आशीष राज, विवेक कुमार योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश कुमार, रवि रंजन, राजू मेहता,शत्रुघ्न कुमार पांडेय,मंजरी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!