देश के नौनिहालों को समर्पित है पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती : राजू यादव
बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन उरीमारी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंगलवार को मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के द्वारा फूल माला अर्पण किया गया।
मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस 14 नवंबर का दिन देश के बच्चों को समर्पित है। दरअसल पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे।उनका जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू कहा करते थे कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे, हम जितनी बेहतर तरह से बच्चों की देखभाल करेंगे राष्ट्र निर्माण भी उतना ही बेहतर होगा। इसलिए आज के दिन अगर हम बाल कल्याण की बात नहीं करेंगे तो यह सही नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बाल दिवस की शुरुआत किए जाने का असल मकसद ही बच्चों की जरूरतों को पहचानना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उनके शोषण को रोकना था, ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके। लेकिन सच्चाई तो यह है कि आज भी देश में हजारों लाखों बच्चे बाल मजदूरी में लिप्त हैं। उन्हें उनका शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। बाल श्रमिक, बाल मजदूरी की समस्या हर राज्य में व्याप्त है। छोटे बच्चों से मजदूरों की तरह कारखानों, दुकानों, होटलों आदि में काम करवाया जा रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, गणेश राम, कानू मरांडी, लालो महतो, कंचन मांझी, महेश गिरी, दीपक विश्वकर्मा, संजय सिंह, टहल गोप, विश्वनाथ मांझी, सतीश कुमार, चंदू जयसवाल, मो. मोमताज, कार्तिक डे, रवि पावरिया, सिगू मांझी, अशोक कुमार, दीपक कुमार यादव, अजय मिश्रा, धर्मदेव करमाली, मनू टुडू, राधेश्याम बैठा, कमलेश यादव, विनोद प्रजापति, पप्पू, विजय सहित कई लोग मौजूद थे।