चतरा: नेहरू युवा केन्द्र चतरा के तत्वावधान में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पकरिया में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विद्यालय के प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र चतरा के उपनिदेशक ललिता कुमारी ने संयुक्त रूप से कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र चतरा की उपनिदेशक ललिता कुमारी ने साहनी कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहा जाता है। २३ जनवरी २०२४ को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में फीस माफ तथा आरक्षण का लाभ उन्हीं की देन है। सभी जनता को एक समान से लाभ देने का काम किया। शिक्षक रंजन कुमार ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में जन्मे कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। जननायक 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति में लंबा सफ़र बिताने के बाद जब उनका निधन हुआ, तब उनके परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक नहीं था। वे न तो पटना में, न ही अपने पैतृक घर में वो एक इंच जमीन जोड़ पाए।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक उदय कुमार, अमित कुमार, शिक्षिका शांति कुमारी, नेहरू युवा केन्द्र चतरा के हीरा चौधरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जयनाथ कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, पूजा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!