‘फ्लैग फाउंडेशन डे’ भी उत्साह से मना
रामगढ़: उच्चरिंगा स्थित जेएसपी फाउंडेशन द्वारा संचालित ओम प्रकाश जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के प्रांगण में 23 जनवरी को फ्लैग फाउंडेशन दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती (पराक्रम दिवस) मनायी गयी।
इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य अजय पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज 23 जनवरी को हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती और फ्लैग फाउंडेशन डे मना रहे हैं। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने देशभर में तिरंगे का मान बढ़ाने का सफल प्रयास किया है। हमारे लिए यह गौरव का विषय है जिससे हमें देश के प्रति समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा मिलती है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंद के द्वारा किए गए अथक प्रयास एवं हर भारतीय को हर दिन झंडा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया पराक्रम दिवस पर नेता जी के देश के प्रति उनके अतुल्य योगदान को याद किया गया।
प्राचार्य अजय पांडेय ने कहा नेताजी के जीवनी से हमें युवाओं को विपत्ति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है तथा देश भक्ति और साहस की भावना समाहित होती है। कार्यक्रम में कम्युनिटी कॉलेज में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे प्रशिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया