बड़कागांव: डीएवी उरीमारी में देश के महान सपूत नेताजी के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चन्द्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास से सोमवार को मनाई गयी। विद्यालय में बाल सभा आयोजित कर प्राचार्य, शिक्षकों एवं बच्चों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। विद्यालय के नन्हें बच्चों ने नेताजी को याद करते हुए उनके सम्मान में मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उन्हें आकर्षक श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताये गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
बाल सभा को धर्मेश कुमार पाण्डेय, लाल बहादुर, शशि भूषण सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने बच्चों को नेताजी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा प्रस्तुत किये गए आदर्शों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और बच्चों को उनके बताये गए आदर्शों के राह में निरंतर चलते रहने की प्रेरणा दी।
उन्होंने बच्चों को नेताजी के सपनों के भारत के बारे में बताया कि नेताजी किस तरह का भारत बनाने का सपना देखा करते थे। उन्होंने बच्चों को बताया कि नेताजी के विचार उस समय के तात्कालिक नेताओं से किस प्रकार भिन्न था। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें देश सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी सेना में भी महिलाओं के लिए अलग से बटालियन बनाया जो यह बताने के लिए काफी था कि वो कितनी ऊंची सोच रखते थे। प्राचार्य ने बच्चों को नेताजी के पद चिन्हों पर निरंतर चलते रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में में डी. के. मंडल, असीम घटक, एस. के. पाण्डेय, हरिहर पाढ़ी, सचिन कुमार तिवारी, एस बी सिंह, दीनू बंधू दास, जॉनी कुमार, संजय पात्रा, बी पुस्टी, एन के वत्स, मंजू सिन्हा, पुष्पांजलि प्रधान, बबीता कुमारी, रश्मि कुमारी, नीतू सिंह, लाल बहादुर, ए के सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।