रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला का भुरकुंडा में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन के उपरांत संजीव कुमार बाबला का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और बधाई दी। भुरकुंडा के मतकमा चौक पर बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं बिरसा चौक में संजीव कुमार बाबला ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी। यहां से वे पटेलनगर अपने आवास गए। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। 

मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, अनिल राय, संतोष शर्मा, सुभाष दास उर्फ काला बाबू, राकेश सिन्हा, सोनू कुशवाहा, अनिल पासवान, राजेश सोनी, राजू मल्होत्रा, दिनेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, राजन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!