रामगढ़: श्याम सखा मंडल भुरकुंडा के तत्वधान में मंगलवार को पटेलनगर मारवाड़ी मुहल्ला स्थित शिव मंदिर से रामगढ़ के श्याम मंदिर के लिए निशान यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व श्याम सखा मंडल के सदस्यों ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ सहित सभी देवी देवाओं की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही निशान की पूजा और आरती की गई। इसके उपरांत खाटू बाबा के जयकारों के साथ निशान लेकर श्रद्धालु रामगढ़ गए।

श्याम सखा मंडल के लोगों ने बताया की पूरे फाल्गुन माह में खाटू बाबा को निशान समर्पित करने की परम्परा है। क्षेत्र की खुशी, शांति और समृद्धि के लिए भुरकुंडा के श्याम सखा मंडल ने पैदल निशान यात्रा निकला गया है। जो रामगढ़ में खाटू श्याम बाबा के चरणों में समर्पित किया जाएगा।

निशान यात्रा में राधा अग्रवाल, संतोष सोनी, विजय बंसल, मनोज शर्मा, मुन्ना अग्रवाल राकेश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, बीना अग्रवाल, रीना अग्रवाल, निहारिका अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निधि गोयल, रिया गोयल, भानु गोयल, वर्षा गोयल, शिवांगी अग्रवाल, खुखु गोयल, पुनम बंसल, शीला अग्रवाल सहित दर्जनो श्याम मंडल के लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!