Notorious Naxalite Khudi Munda surrenderedNotorious Naxalite Khudi Munda surrendered

रांची: चार पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी छह लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित ‘नई दिशा’ कार्यक्रम में खुदी मुंडा ने विधिवत रूप से रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे के सामने आत्मसमर्पण दिया। मुख्यधारा में लौटने पर खुदी मुंडा स्वागत किया गया। इस दौरान गुमला एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बताते चलें भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव निवासी खुदी मुंडा भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर है। उसके पर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

खुदी मुंडा पर गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिला के थानों में 50 केस दर्ज हैं। चैनपुर थाना में हमला, चैनपुर ब्लॉक भवन को उड़ाने व चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने की घटना में भी खुदी शामिल रहा है। 

By Admin

error: Content is protected !!